जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोथहां गांव में शनिवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी महिला एसआई मिथिलेश कुमारी व उनकी टीम को दी गयी थी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर जिसमें आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, वूमेन पॉवर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध 1930 नम्बरों के अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान धनरावती देवी व राजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में लगभग पांच दर्जन महिलाओं ने लाभ उठाया। पुलिस टीम में सीमा गुप्ता, कीर्ति खरवार,अंजू कुमारी ने भी महिलाओ...