Jaunpur News: बस खड़ी करने को लेकर पुलिस और रोडवेज के चालकों में झड़प
जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर शहर में जेसीज चौराहे पर रोडवेज की बस खड़ी करने को लेकर शनिवार को रोडवेज बस चालकों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। इससे करीब एक घंटे हंगामे के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ। चौराहे पर बस खड़ी करे कई चालक मनमाने तरीके से बसों में सवारी बैठाते हैं। इसको लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुद्दा उठा तो पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी। बावजूद जेसीज चौराहे के समीप प्राइवेट बसें सवारियां बैठाती हैं। सवारियां कम होने की वजह से रोडवेज बस चालक भी चौराहे पर ही बसें खड़ी करते हैं। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जौनपुर से वाराणसी जा रही बस के चालक को बस रोकने से मना किया। इसी को लेकर विवाद हो गया। चालक ने पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया, जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.