Jaunpur News: बसुई नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत
जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवांरा थाना क्षेत्र के सजईंकला खुर्द गांव निवासी एक किशोर की रविवार को दोपहर में बसुई नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार तथा गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सजईकला खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय रितेश सरोज पुत्र मनोज सरोज रविवार को दोपहर करीब एक बजे चार अन्य लड़कों के साथ गांव के पास स्थित बसुई नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी की बीच धारा में गहराई की ओर चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लड़कों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से रितेश को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रितेश दो बहनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.