Jaunpur News: बरसठी में तैनात सिपाही ने खाया विषाक्त पदार्थ
जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाने पर तैनात सिपाही विवेक कुमार गोंड ने थाना परिसर के अपने आवास पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने आनन-फानन में साथी पुलिस कर्मियों के साथ उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हलांकि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गांव निवासी विनोद कुमार का बेटा 26 वर्षीय विवेक गोंड 2018 बैच का सिपाही है। वह बरसठी थाने पर करीब दो वर्षों से तैनात है। थाना परिसर में बने सरकारी आवास में सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक विषाक्त पदार्थ खा लिया। कमरे में पहुंचे एक अन्य सिपाही ने देखा तो उसने शोर मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.