जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: सिकरारा(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में छलांग लगाकर एक बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। डीहजहनिया गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति क्षेत्र के गुलजारगंज-रईया स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे वह किसी बात से नाराज होकर घर से साइकिल लेकर निकली और बरगुदर पुल पर पहुंचकर सई नदी में छलांग लगा दी।मौके से छात्रा की लाल रंग की साइकिल और चप्पल मिला। घटना...