Jaunpur News: बदलापुर में महज 81 लेखपाल संभाल रहे 210 ग्राम पंचायत
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शासन ने हर ग्राम पंचायत में लेखपालों को बैठने के लिए निर्देश दिया है। इसके लिए पंचायत भवनों में एक कक्ष भी आवंटित करने का निर्देश है, लेकिन लेखपालों के सामने समस्या है कि उनके पास दो-तीन ग्राम पंचायतों का चार्ज है। ऐसे में वह सप्ताह में एक या दो दिन ही बैठ सकते हैं। बदलापुर तहसील में 210 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी महज 81 लेखपालों के पास है। जबकि यहां 104 पद सृजित हैं। इस तरह से 23 लेखपाल और रहें तब जाकर काम व्यवस्थित होगा।
लेखपालों की कमी से प्रभावित कार्य लेखपालों की कमी के कारण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन, वरासत दर्ज करने, पैमाइश, खतौनी संबंधी कार्य, भूमि विवादों की रिपोर्ट तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े राजस्व अभिलेखों के सत्यापन जैसे कार्य समय पर नहीं होने के भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.