Jaunpur News: बदलापुर तहसील के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गणेशराम इंटर कालेज बटाऊबीर में मंगलवार को आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में बदलापुर तहसील के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में विजेता रही। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में बदलापुर तहसील विजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में बदलापुर तहसील विजेता तथा सदर तहसील उपविजेता रही। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में सदर तहसील विजेता और बदलापुर तहसील उपविजेता रही। अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में भी बदलापुर तहसील विजेता रही, जबकि शाहगंज तहसील उपविजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक महंथराज यादव ने फीता काटकर किया। पुरस्कार वितरण एवं आभार प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर सुरेश यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, रवी यादव, संत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.