Jaunpur News: बढ़ई ने दरवाजा लगाने के विवाद में महिला की थी हत्या
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पनौली गांव में निर्माणाधीन मकान में हुई 45 वर्षीय गुड़िया की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बढ़ई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दरवाजा सही तरीके से नहीं लगाने को लेकर हुए विवाद में बढ़ई लालमन विश्वकर्मा ने ईंट से प्रहार कर गुड़िया की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है। उक्त गांव निवासी मुक्तार अहमद की पत्नी गुड़िया सोमवार को अपने निर्माणाधीन मकान पर फर्नीचर का काम कराने पहुंची थीं। कुछ देर बाद मकान के अंदर उनका शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अवधेश हत्याकांड में पत्नी समेत दो गिरफ्तार इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.