Jaunpur News: बछुआर गांव में निकला अजगर, ग्रामीणों में दहशत
जौनपुर, नवम्बर 19 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में बुधवार की शाम अचानक अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग के महावीर यादव मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ अजगर को पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अजगर के सुरक्षित हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। यह भी पढ़ें- Siwan News नौतन: नरकटिया में ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.