जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दबंगों ने महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। महिला ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई तो आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक लाठी-डंडों से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। मझगवां निवासी अनीता पटेल पत्नी अनिरुद्ध पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर गांव के अरविंद उर्फ बच्चेलाल पटेल, रोहित पटेल, अंतिम पटेल, शीतला प्रसाद पटेल पुत्रगण सत्यनारायण पटेल और राकेश पटेल पुत्र चनिका पटेल एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट के मामले में चार पर केस विरोध...