Jaunpur News: बच्चों के विवाद में परिवार पर हमला, पांच पर केस
जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के धनेजा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पड़ोसियों पर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रविंद्र कुमार निषाद के अनुसार उनके बच्चे का पड़ोस के बच्चों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रविंद्र कुमार निषाद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर विकास, उदल, शशि, वीरेंद्र और अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.