Jaunpur News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में शनिवार दोपहर बच्चों के बीच बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दोनो पक्षो के बड़े लोगों के बीच मारपीट में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी में उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुखलालगंज निवासी सब्बीर का आरोप है कि उनके बच्चे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान ताज मोहम्मद के बच्चों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद ताज मोहम्मद, मुरैल और असरफ ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में सब्बीर, हसीना बेगम तथा उनकी पुत्री रिहाना घायल हो गईं। रिहाना के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.