Jaunpur News: बच्चों की कलाकृतियों में दिखी प्रकृति की झलक
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: जौनपुर। सिकरारा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गोहदा में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर आकर्षक चार्ट और मॉडल तैयार किए। अध्यापिका नूपुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्रों के जरिए पेड़ लगाने, पानी-बिजली बचाने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। अंकिता यादव, रोहित, प्राइस पटेल, नैंसी और अर्पिता पटेल ने विशेष प्रतिभा दिखाई। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से जोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.