Jaunpur News: बच्ची से छेड़खानी के आरोप में युवक को पीटा
जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव के परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से करीब एक किमी दूर सिवान में ले जाकर बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ग्रामीणों ने आरोपी युवक को खूब पीटा। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से एक किलोमीटर दूर सिवान में ले जाकर छेड़खानी किया और उसको वहीं छोड़कर भाग गया। काफी देर के बाद जब बच्ची मिली तो उसने पूरी बात बतायी। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है। प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है, बाकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.