Jaunpur News: बकरी पालन के आधुनिक तकनीक की दी गई जानकारी
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बकरी पालन किसानों के लिए स्वरोजगार और आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकता है। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 25 किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रभारी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह ने बकरी पालन को आर्थिक दृष्टि से लाभकारी बताते हुए किसानों को इसे व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में जनपद के 25 किसानों ने हिस्सा लिया। उन्हें बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों के साथ व्यावहारिक और वैज्ञानिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण समन्वयक हरिओम वर्मा ने बकरियों के आहार प्रबंधन, प्रमुख रोगों और उनके निदान की जानकारी दी। डॉ. रुपेश सिंह ने आवास प्रबंधन पर विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.