Jaunpur News: बकरी चोरी कर भाग रहे तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो फरार
जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि ग्रामीणों ने बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब पांच लोग ऑटो रिक्शा से परमानंदपुर गांव पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने गांव निवासी मालती देवी के घर से तीन बकरियां ऑटो में लाद लीं और तेज रफ्तार से भागने लगे। इसी दौरान बकरियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर ऑटो सवार घबरा गए और कुछ दूर जाने के बाद उनका ऑटो पलट गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.