जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत भदेड़ी गांव में बकरी चराने को लेकर किशोरी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां सुमिरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो अक्तूबर को उनकी बेटी श्वेता निषाद बकरी चराने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान गांव निवासी राकेश निषाद ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...