जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अन्तर्गत भदेड़ी गांव में बकरी चराने को लेकर किशोरी के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पीड़िता की मां सुमिरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार दो अक्तूबर को उनकी बेटी श्वेता निषाद बकरी चराने के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी राकेश निषाद ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बकरी चराने को लेकर किशोरी को पीटा, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...