Jaunpur News: बकरा दिखाने के बहाने 23 हजार लूटे
जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में बकरा खरीदने के बहाने बुलाकर एक युवक ने 23 हजार लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जालसाजों ने पहले बकरा दिखाने का झांसा दिया, फिर सुनसान खेत में ले जाकर मारपीट की और नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सराय बीरू गांव निवासी इकराम हाशमी पुत्र अब्दुल गनी ने क्षेत्राधिकारी केराकत को दी तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे बकरा बेचने की बात कहकर बीरीबारी अस्पताल के पीछे बुलाया। वहां पहले से मौजूद कुछ लोग उन्हें बकरा दिखाने के बहाने पास के खेत में ले गए। आरोप है कि खेत में पहुंचते ही तीन-चार लोग आ गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी जेब में रखे 23 हजार छीन लिए। विरोध करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.