Jaunpur News: बंद पड़े घर की सीढ़ी का दरवाजा जलाया, आभूषण और नकदी चोरी
जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के इस्मइला कटाहित खास गांव में बंद पड़े घर से चोरों ने नगदी सहित सोने चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। गांव निवासी आशीष शुक्ला का परिवार मुंबई रहता है। दो महीने घर में ताला बंद था। आशीष के मुताबिक पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। गांव पहुंचे तो देखा चोरों ने पूरा मकान खंगाल दिया था। छत पर चढ़कर चोर सीढ़ी का दरवाजा जलाकर अंदर घुसे थे। वाटर पंप, इनवर्टर, एलसीडी, चांदी का सिक्का, सोने का सिक्का, चैन और घर में रखा चार हजार कैश उठा ले गए। कोतवाली पुलिसमुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.