Jaunpur News: बंद घर से जेवर उठा ले गए चोर
जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव में बंद घर से चोर हजारों रुपये के जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना शुक्रवार को पुलिस को दी। मेहौड़ा गांव निवासी संतोष यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी माता को लेकर बीते 12 अगस्त को मुंबई गया था। 27 अगस्त को वापस घर पहुंचने पर जब उसने मकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पता चला कि चोर घर में रखे सामान में से उसकी माता के कुछ जेवर और अन्य घरेलू सामान उठा ले गए हैं। पीड़ित ने थाना में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.