Jaunpur News: बंद घर का चैनल तोड़कर चार सामान ले गए चोर
जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर नेवादा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का चैनल तोड़कर चार कमरों के ताले तोड़ दिए। घर में रखा सामान लेकर चोर फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घर के मालिक प्रवीण प्रजापति को फोन कर सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्रवीण प्रजापति पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। घर पर कोई नहीं रहता था। मकान में ताला लगाने के बाद चैनल में भी बाहर से ताला बंद कर वह परिवार के साथ मुंबई चले गए थे। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि चैनल का ताला टूटा हुआ है। अंदर चार कमरों के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। अटैची और पेटी समेत अन्य सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.