Jaunpur News: बंदर ने दो महिलाओं को काटकर किया घायल
जौनपुर, अगस्त 3 -- Jaunpur News: बंदरों के आतंक से यात्रियों व श्रद्धालुओं में दहशत जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बंदर ने दो महिला श्रद्धालुओं को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद वहां हड़कम्प मच गया।वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सिरकोनी ब्लॉक के प्रांगण से लगा हुआ ब्रह्मबाबा मंदिर स्थापित है। इस मंदिर पर आसपास के दर्जनों गांवों के लोग दर्शन-पूजन तथा कड़ाही चढ़ाने आते हैं। सोमवार को बहराम करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों के अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। सोमवार को मठिया सादीपुर की उर्मिला देवी व शांति देवी कड़ाही चढ़ाने आयी थी। उसी दौरान एक बंदर ने आकर दोनो पर हमला करके घायल कर दिया। अन्य श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर बंदर भाग गया। मंदिर के पास स्थित टँकी के ऑपरेटर रतन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.