जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय परिसर से सटे ब्रह्मबाबा मंदिर में सोमवार को एक बंदर के हमले में दो महिला श्रद्धालु घायल हो गईं। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बंदर ने दो महिलाओं को काटकर किया घायल बंदर के हमले का विवरण वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर में आसपास के दर्जनों गांवों के लोग दर्शन-पूजन और कड़ाही चढ़ाने के लिए आते हैं। सोमवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक थी। मठिया सादीपुर निवासी उर्मिला देवी और शांति देवी कड़ाही चढ़ाने पहुंची थीं। इसी दौरान एक बंदर ने अचानक उन पर हमला कर काट लिया। श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर बंदर वहां से भाग गया...