Jaunpur News: फ्लाइट कंट्रोलर होता है ड्रोन का ब्रेनः किरण वालिया
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और सी-डैक, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय 'स्वयान' बूटकैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक, सेंसर और उसके विभिन्न घटकों की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बूटकैंप में सी-डैक की प्रोजेक्ट इंजीनियर किरण वालिया ने कहा कि फ्लाइट कंट्रोलर ड्रोन का ब्रेन होता है। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक घटक का उपयोग करने से पहले उसकी डेटा शीट और स्पेसिफिकेशन को समझना जरूरी है। उन्होंने 'मिशन प्लानर' के माध्यम से ड्रोन कैलिब्रेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इसके बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर ईशा गुप्ता ने छात्रों को पीआईडी कंट्रोलर की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन को संतुलित रखने और उसकी उड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.