Jaunpur News: फोटो स्टेट के पैसे को लेकर मारपीट
जौनपुर, सितम्बर 26 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। फोटोस्टेट के पैसे मांगना सहज जन सेवा केन्द्र संचालक व पंचायत मित्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद गांव के ही आरोपित युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चककुतबी गांव निवासी पंचायत मित्र संतोष तिवारी गांव की बाजार में सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। आरोप है कि केंद्र पर गांव के ही सूर्यप्रकाश फोटोस्टेट कराने पहुंचे थे। पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में पेट्रोल टंकी के सामने चाय की दुकान पर बैठे संतोष के पास सूर्यप्रकाश पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए। आरोप है कि उन्होंने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.