Jaunpur News: फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
जौनपुर, नवम्बर 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सिद्दीकपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वर्गीय समर बहादुर सिंह तीन दिवसीय 6-ए-साइड अंतर-विद्यालयीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के चार प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अशोक सोनकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव और प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, डालिम्स सनबीम स्कूल, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय और डॉ. रिजवी लर्नर्स के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अशोक सोनकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Khagar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.