जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में गुरुवार की सुबह खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय राजगीर साहबलाल गौतम की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। परिजन खेत मालिक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। करीब चार घंटे बाद मुकदमा दर्ज होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए दिया। परियावा गांव के फेरई राम गौतम के बेटे साहबलाल सुबह शौच के लिए पोखरे की तरफ कए थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: खेत मे लगाये करंट की चपेट में आकर राजगीर की मौत परिजनों के अनुसार, रास्ते मे जितेंद्र यादव का खेत है। जितेंद्र यादव ने खेत में बाजरे की फसल बोयी है। फसल को जानवरों से बचाने...