Jaunpur News: फर्राटा पंखा में उतरा करंट, महिला की मौत
जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: सुजानगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोल्हनामऊ ग्राम सभा में गुरुवार को घर में झाड़ू लगाते समय 32 वर्षीय कंचन देवी पत्नी वीरेंद्र गौतम की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। स्वजनों ने बताया कि महिला सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी कि घर में रखें एक पंखे में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसके संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं जिसमें से एक लड़का और एक लड़की है जिनकी उम्र क्रमशः पांच और चार वर्ष है। पति वीरेंद्र गौतम लकवा ग्रस्त हैं। परिजनों ने घटना की सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंच के पिउलिश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.