Jaunpur News: फर्जी आयकर अधिकारी बन पहुंचे बदमाश, तीन दबोचे गए
जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में रविवार को फर्जी आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे पांच बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लूटने का प्रयास किया। व्यवसायी दंपती की सूझबूझ और ग्रामीणों की सतर्कता से तीन आरोपित मौके पर ही पकड़ लिए गए, जबकि दो फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे बोलेरो से पहुंचे पांच लोगों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए सर्राफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल की दुकान पर जांच शुरू की। आरोप है कि उन्होंने लॉकर से सोने-चांदी के आभूषण निकलवाकर एक बैग में भर लिए। विरोध करने पर व्यवसायी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा व्यवसायी का लाइसेंसी रिवाल्वर भी अपने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.