जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूखुर्द गांव निवासी रंगदारी मांगने के आरोपी फरार कुंदन यादव पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बीते 18 अगस्त को थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी ऋषि कुमार सिंह ने दो लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रात्रि में हाईवे पर चंचल यादव एवं कुंदन यादव निवासी उटरूखुर्द ने उसे जबरन रोक रंगदारी की मांग करतें हुए मारने की धमकी दी। मोबाइल से जबरन ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस एक आरोपी चंचल यादव को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कुंदन अभी भी फरार है। यह भी पढ़ें- वांछित दो शातिरों पर 50-50 हजार का इनाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...