जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। सुइथाखुर्द गांव में शुक्रवार की रात 18 वर्षीय युवती रेखा पुत्री स्व. राम सजन पासवान का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की परिवार की स्थिति मृतका की मां अनारा देवी के अनुसार, वह शुक्रवार को खेत में काम करने गई थी। शाम को अंधेरा होने पर घर लौटी तो रेखा दिखाई नहीं दी। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची तो बेटी का शव फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। रेखा के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसके दो भाई ह...