जौनपुर, अगस्त 13 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोंगर गांव में बुधवार की सुबह एक राजमिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के पहुंचने पर परिवार वाले किसी भी कार्रवाई के लिये राजी नहीं थे। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। गांव निवासी एक 45 वर्षीय सिधारी प्रजापति पुत्र शंकर प्रजापति राजमिस्त्री का काम करते थे। सुबह देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर छत के चुल्ला से रस्सी के सहारे सिधारी फंदे से लटके मिले। परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का करुण क्रंदन सुन ग्रामीण जुट गए। क...