Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव में शुक्रवार की दोपहर 28 वर्षीय सुशीला पत्नी नागेंद्र यादव का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों के मुताबिक गांव निवासी 28 वर्षीय सुशीला पत्नी नागेंद्र यादव दोपहर अपने कमरे में गई थी। उसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों को संदेह हुआ तो कमरे में देखा। अंदर सुनीता का शव पंखे में बंधे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पवारा थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.