Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियां गांव में घर के अंदर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के कौड़ियां गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौतम मंगलवार की रात घर में भोजन करने के बाद बगल में स्थित पुराने घर में सोने चला गया। सुबह वह जब नये घर पर नहीं लौटा तब परिजनों ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखा तो दीपक ने कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। वहीं मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.