Jaunpur News: फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान
जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में गुरुवार की रात एक किशोरी फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि गांव निवासी अनुज निषाद की 14 वर्षीया पुत्री काजल ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.