जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के ईओ शशिकांत तिवारी ने कस्बा के नयनसंड स्थित डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों को जूट से निर्मित थैले का वितरण किया। उन्होंने जूट के बैग की उपयोगिता एवं पर्यावरण के अनुकूल होने के महत्व को बताते हुए कहा कि प्लास्टिक की थैलियों के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण, मिट्टी, जल एवं जीव-जंतुओं पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। प्लास्टिक आसानी से नष्ट नहीं होता। जिसके कारण यह लंबे समय तक पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है। विद्यार्थियों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम करें तथा जूट एवं कपड़े से बने पुनः उपयोग योग्य बैग अपनाएं। साथ ही अपने परिवार, मित...