जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी के घर रहने की जिद पर एक शादीशुदा महिला करीब 110 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब ढाई घंटे तक मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला के सकुशल उतरने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

महिला की पृष्ठभूमि और युवक से संबंध पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के धन्नीपुर निवासी 28 वर्षीय युवती की शादी भदोही जनपद के सुरियावां में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। चार वर्षीय बेटा अपने पिता के साथ रहता है, जबकि दो वर्षीय बेटी अपनी नानी के पास रहती है। महिला ने पहले पति को छोड़ दिय...