जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। सब्जी मंडी के बगल जिला मुख्यालय मार्ग पर संचालित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। वहीं धात्री महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आनन-फानन में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, संचालक हिरासत मेंसमस्या का विवरण मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी, मानवाधिकार आयोग, पुलिस अधीक्षक और थाने में शिकायत कर अस्पताल संचालक और चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पत्नी सुनीता यादव को प्रसव पीड़ा होने पर गांव में तैनात आशा की सलाह पर उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अप्रशिक्षित महिल...