Jaunpur News: प्रभु नाम के जप से परम पद की होती है प्राप्ति
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: सरकी। क्षेत्र के सूरतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक कृष्णानंद महाराज ने भगवत नाम जप का महत्व बताया। कहाकि ध्रुव जी ने 36 हजार वर्ष तक राज्य किया। ध्रुव जी जैसा एक भक्त कुल में पैदा हो जाये तो कई पीढ़ी तर जाती हैं। भगवान की कथा शरीर से प्रारंभ होकर आत्मा तक जाती है। इसके बाद पृथु की कथा सुनाई। इस मौके पर भीमसेन सिंह, मदन सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.