जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर में शुक्रवार को जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने कालेज के लगभग 2500 छात्र-छात्राओं को पानी की एक-एक बूंद की बर्बादी से रोकने की सामूहिक शपथ दिलाई। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पानी को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अपने घरों, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में पानी का दुरुपयोग रोकने के व्यावहारिक तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: प्रधानाचार्य ने बच्चों को समझाया पानी का महत्व अगर आज हमारे विद्यार्थी जल संरक्षण के प्रति जागरूक ह...