जौनपुर, अक्टूबर 16 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। राज नारायण सिंह इंटर कॉलेज, पौहां के प्रधानाचार्य जंग बहादुर यादव के चाचा 75 वर्षीय छविराज यादव का शुक्रवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह काफी समय से किडनी की समस्या से परेशान थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।छविराज यादव जौनपुर जिले के उतराई गांव के निवासी थे। उनके निधन की जानकारी मिलने पर विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद विद्यालय में पठन पठन स्थगित कर दिया गया।निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के शुभचिंतक, परिचित और गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...