जौनपुर, सितम्बर 26 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज महरूपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किया गया कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं फार्मासिस्टप्रतिभागियों की शपथ इसके बाद सभी छात्रों को अरीजा आब्दी व खुशी यादव द्वारा फर्मासिस्ट की शपथ दिलाई गयी। संस्थान के प्राचार्य और रजिस्ट्रार ने कॉलेज टापर अनीता यादव, सोनम गुप्ता को एकेडमिक एवार्ड से सम्मानित किया । संस्थान के प्राचार्य डॉ. जयन्त कुमार मौर्य ने सभी छात्र छात्राओं को आज के दिन के बारे में विस्तार से बताया...