जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: बरसठी। सावन महीने के दौरान निगोह बाजार में शनिवार को मीट की एक दुकान पर कथित रूप से प्रतिबंधित मांस बेचे जाने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बाजारवासी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मकान मालकिन मुन्नर देवी ने दुकान संचालक रुस्तम पर भैंसे का मांस बेचने का आरोप लगाया। इस दौरान भीड़ बढ़ने पर दुकान पर मौजूद युवक मांस लेकर मौके से भाग गया, जबकि उसकी बाइक वहीं छूट गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बाजारवासियों ने मांस की प्रकृति, बिक्री की अनुमति, लाइसेंस समेत अन्य नियमों की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अवलेशपुर में मीट की 12 दुकानें ध्वस्त प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना ...