जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील केराकत क्षेत्र में एनएच-233 के चौड़ीकरण से प्रभावित 20 गांवों के किसानों को प्रतिकर धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन.के द्वारा प्रभावित किसानों के साथ वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों की समस्याओं एवं प्रतिकर भुगतान से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना बैंक खाता विवरण, फोटो, शपथ पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख यथाशीघ्र संबंधित कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे पात्र किसानों को प्रतिकर धनराशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने एनएच-233 के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति क...