Jaunpur News: पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। गरियांव गांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नित्या वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर 30 पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संस्थाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन का मूल आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। संस्था के सचिव विशाल मौर्य ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कसौधन समाज ने किया पौधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.