जौनपुर, सितम्बर 30 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियो में हुई संतोष कुमार की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाने को मिल गई। इसमें गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को ऊचगांव निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार का बगल गांव भेला में स्थिति एक बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि संतोष कुमार की भेला गांव के विकास कुमार और बगल गांव समोधपुर कोटिला की किरन और कुछ अन्य लोगो ने हत्या करके फांसी का रूप देकर लटका दिया गया था। जिससे पता चले संतोष कुमार खुद लगा कर जान दिया हो। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि संतोष कुमार घर से कुछ दूरी ...