Jaunpur News: पोल गिरने से पांच गांवों की बिजली बाधित
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र सरायख्वाजा 33/11 केवी के नदियापार फीडर से जुड़े सुल्तानपुर गांव में शनिवार शाम करीब 8:30 बजे किसान के खेत में विद्युत पोल गिर जाने से फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे जंपर खोलकर शेष क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की गई, जबकि करीब पांच गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के अनुसार लाइनमैन ने रात में ही पेट्रोलिंग कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह विभागीय टीम मौके पर पहुंची। खेत में धान की रोपाई होने के कारण ट्रैक्टर ड्रिल मशीन और अन्य संसाधन घटनास्थल तक पहुंचाने में कठिनाई हुई। ग्रामीणों के सहयोग से पोल और लाइन का पुनर्निर्माण कर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने बताया कि बिजली बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.