Jaunpur News: पैसे के लिए दूसरी बार टावर पर चढ़ा युवक
जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। दो लोगों से कथित तौर पर लिए गए दो लाख रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। नौपेड़वा बाजार के उत्तर मई रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने हुई घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम उसे नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। शाम पांच बजे तक युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय भूप यादव दोपहर 12 बजे के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने दो लोगों पर दो लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से रकम वापस दिलाने की मांग की। टावर पर पहुंचने के बाद वह सपा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगा। युवक फोन पर अपने परिचितों से भी रुपये दिलाने की बात कहता रहा। यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.