Jaunpur News: पैसा दोगुना करने की लालच देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने मियाचक तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ विस्फोटक पदार्थ और नकली नोट जैसे कागज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों का विश्वास जीतने के लिए आरबीआई के लोगो और 500 रुपये के नोट से मिलते-जुलते रंग वाले कागज का इस्तेमाल करता था। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात चेकिंग के दौरान मियाचक तिराहे पर चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपना नाम सचिन उपाध्याय पुत्र गुलाब शंकर उपाध्याय, निवासी अबरना, थाना सुरियावां, जिला भदोही बताया। तलाशी में नोट के आकार के 22 कागज, जिन पर तीव्र विस्फोटक पदार्थ लगा था, आरबीआई के लोगो और 500 रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.